अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत…दादी सास के तीनकर्म कार्यक्रम में जा रहा था…

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर पानशाला लारी के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान राजकुमार महतो (28 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह अपनी दादी सास के तीनकर्म में शामिल होने के लिए बाइक से सुथरपुर गांव जा रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।सोमवार तड़के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लगभग 4:45 बजे शव को बुधबाजार लारी के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इससे रामगढ़-बोकारो मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।जिससे यात्री घंटों जाम फंसे रहे।

सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे।इस दौरान अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक माशूक अली, बारलोंग मुखिया रेखा देवी और झामुमो नेता विनय मुन्ना सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के तहत परिजनों को लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया।इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग चार घंटे बाद सुबह 8:45 बजे जाम हटाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजकुमार महतो की शादी पिछले वर्ष सुथरपुर गांव में हुई थी। उसकी छह माह की एक बेटी है।युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार बार बेहोश हो जा रही है।

error: Content is protected !!