Ranchi:चान्हो में करंट लगने से स्नान कर रही महिला की मौत
राँची।जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा बस्ती निवासी 34 वर्षीय विलास उरांव नामक महिला की करंट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। विलास उरांव गुरुवार को करम विसर्जन जुलूस में जाने के लिए स्नान कर रही थी, इसी बीच पानी का मोटर चालू करने के लिए बोर्ड में तार लगाने लगी। हाथ भींगा होने से करंट की चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार, घटना के समय अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे जिससे किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, विलास उरांव की पांच बेटियां हैं उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

