साधु के वेश में ठग सक्रिय : महिला को डराया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो जाएगा, फिर 3 लाख का आभूषण ले हुए फरार…

–बरियातू थाने में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, रविवार की सुबह पूजा करने गई थी डीएवी बरियातू स्कूल के पास उसी दौरान हुई घटना

राँची।राजधानी राँची में साधु के वेश में ठग सक्रिय हो गए है। बरियातू स्थित अंकित अपार्टमेंट में रहने वाली महिला प्रतिमा देवी (52) से दो ठग जिनमें से एक जो खुद को हरिद्वार का साधु बताया उनका तीन लाख का आभूषण ठग फरार हो गए। इस संबंध में प्रतिमा देवी ने बरियातू थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 16 जुलाई की सुबह 7.30 बजे वह डीएवी बरियातू के पास पूजा करने से लिए गई हुई थी। उसी दौरान एक आदमी उनके पास आया। उसने कहा कि आपके एक बेटा और दो बेटियां है। प्रतिमा देवी ने कहा कि हां। फिर उसने कहा कि आपके बेटा पर संकट है। उसका एक्सीडेंट हो जाएगा। उस व्यक्ति ने महिला के परिवार के बारे में कई ऐसी जानकारी दी जिससे उन्हें लगा कि वह काफी कुछ जानता है। उसी दौरान एक और लड़का जिसकी उम्र 26 साल होगी पास आया। वह उनकी बात सुनने लगा। जब प्रतिमा देवी जाने लगी तो वह लड़का रोकर कहने लगा कि माता जी उनकी बात मान लीजिए। उसने कहा कि जो व्यक्ति आपको अपने परिवार के बारे में बता रहे है वह हरिद्वार से आए है। आपके परिवार पर बहुत संकट आने वाला है। प्रतिमा देवी डर गई। उस व्यक्ति ने कहा कि आप अपना सारा जेवर खोलकर अपने थैली में रख ले। यह सुन महिला बोली क्यों। फिर जब वह दोबारा यह कर डराया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो जाएगा तो वह घबरा गई। अपना सारा जेवर खोलकर थैले में डाली। फिर उसने व्यक्ति ने कहा कि आंख बंद करे। दूसरे व्यक्ति ने प्रतिमा देवी के हाथ से थैला मांगा। कुछ देर बाद जब वह आंख खोली तो देखा कि दोनों उनका आभूषण लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।