शर्मनाक:60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म,महिला शौच के लिए गई थी,गांव के ही एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

पलामू।झारखण्ड के पलामू से शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां एक तरफ कोरोना से देश जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ पलामू जिले के नवाजयपुर थाना क्षेत्र इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि एक गांव में 60 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला शौच करने निकली थी और उस वक्त आरोपी व्यक्ति ने महिला को गांव से दूर लेकर अपनी हवस का शिकार बनाया है।इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार
आरोपी ऑटो चलाता है और अंडा बेचता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और महिला की मेडिकल जांच करवाई गई। पूरे मामले पर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।