भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से एक मजदूर ने गंवाई जान
देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले के मधुपुर शहर के लालगढ़ स्थित मदरसा दीनिया इस्लामिया में नाली निर्माण का गड्ढा खोदने के क्रम में दीवार गिर के दब कर से एक मजदूर की मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मदरसा दीनिया इस्लामिया लालगढ़ के जिनोधार का टेंडर 45 लख रुपए के लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।इसी क्रम में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा था।जिसके लिए गड्ढा खोदने का कार्य मजदूर तकबूल शेख (31) के द्वारा किया जा रहा था। इसी क्रम में दीवार के नजदीक से मिट्टी हटा दिए जाने के कारण दीवार मजदूर के ऊपर गिर गया।जिसमें दब जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।मृतक को दो बच्चे हैं।घटना की सूचना पर मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, करो सीओ ऋषिराज व महिला थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों के मदद से शव को निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक सबको पोस्टमार्टम हेतु नहीं भेजा गया था। क्योंकि ग्रामीण व परिजनों की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।घटना की सूचना पर नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर, पूर्व पार्षद रवि रवानी, गुलाम अशरफ, मुशर्रफ हुसैन समेत मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

