राँची से गुवाहाटी जा रहे परिवार हुआ हादसे का शिकार…स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर 40 फीट दूर पलटा, युवती की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल….

 

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के अमडीहा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का एक टायर फट गया। गाड़ी के परखच्चे उड़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन करीब 40-50 फीट दूर जाकर दूसरे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई।वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे का शिकार होने वाला परिवार राँची से गुवाहाटी के लिए निकला हुआ था।

इस सड़क हादसे में राँची के खेलगांव निवासी देव तिवारी की बेटी सारा तिवारी की मौत हो गई है। वहीं उनकी पत्नी रूपा चौधरी और दूसरी बेटी चेरी तिवारी को गंभीर हालत में गोड्डा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।इसके अलावा 42 वर्षीय देव तिवारी और 26 वर्षीय ब्यूटी सिंह को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर किया गया है। ब्यूटी सिंह के पति सोनू सिंह को मामूली चोटें आई हैं। सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। सभी गुवाहाटी जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन काफी स्पीड था। चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 133 पर अमडीहा ओवरब्रिज के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे इस रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। राहत कार्य में लग गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पथरगामा थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एएसआई गौतम साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गाड़ी का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर किया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

error: Content is protected !!