तेज रफ्तार पिकअप का कहर, पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंदा,2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के सामने आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।।

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी निवासी बासुदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पति लखपत साव) के रूप में हुई है। वहीं, धनपत साव (65 वर्ष) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर माखमरगो की ओर पैदल मजदूरी करने जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!