कोडरमा:राँची जा रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,करीब एक दर्जन यात्री घायल

 

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले के सतगांवा में एक यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा सतगांवा थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के पास घटी। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन चलने वाली सागर बस रोज की तरह सोमवार को भी सतगांवा से राँची के लिए रवाना हुई थी, इसी बीत सुबह करीब 4:30 बजे अंगार मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सतगांवा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की त्वरित सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगांव पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि बस तेज गति से चल रही थी, और इसी वजह से अंगार मोड़ के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।जानकारी के अनुसार, बस में सवार ज्यादातर छात्र हजारीबाग और राँची जैसे शहरों के छात्रावासों में पढ़ने वाले छात्र थे।इस घटना में सतगावां थाने में पदस्थापित और प्रशिक्षण के लिए कोडरमा जा रहे एसआई अरविंद सिंह भी घायल हो गए।सभी घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!