Ranchi:रिम्स के एक डॉक्टर पर दो युवती ने यौन शोषण का लगाया आरोप,बरियातू थाना में मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी है

राँची।झारखण्ड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाकर दो युवतियों ने बरियातू थाना में मामला दर्ज करायी है।रिम्स में कार्यरत डॉक्टर कुश एक लड़की से पिछले दस साल से संबंध बनाते रहे तो वहीं दूसरी लड़की से पिछले पांच सालों से संबंध है। डॉक्टर कुश ने दोनों लड़कियों से शादी करने की बात कह कर शारीरिक संबंध बनाये थे।पीड़िता ने जब शादी करने की बात कही तो डॉक्टर दोनों लड़कियों को धमकी देता था और जिंदगी खराब करने देने की बात कहता था।बरियातू थाना में दोनों लड़कियों ने लिखित शिकायत कर डॉक्टर कुश पर करवाई की मांग की है।डॉक्टर कुश कुमार रिम्स के सर्जरी विभाग में कार्यरत हैं।दो युवतियों ने डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पूरा मामला जब बरियातु थाना पहुंचा तब जाकर सफेदपोश डॉक्टर कुश की पोल खुली।

दो युवतियों से कई वर्षों से यौन शोषण कर रहा था

थाना में दर्ज एफआइआर में पहली युवती जो पलामू चैनपुर की रहने वाली उसने बताया कि वो दुर्गापुर की एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। 2017 में डॉ कुश कुमार से दोस्ती हुई। जिसके बाद से शादी का झांसा देकर वह मेरे साथ रिम्स के हॉस्टल नंबर 6 के कमरा नंबर 92 में संबंध बनाने लगा। मेरे द्वारा शादी की बात करने पर बात को टाल देता था. जब मुझे जानकारी हुई कि इसका किसी अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध है तो मैं दूरी बनाने लगी।जिसके बाद कुश ने मुझे फोन पर कॉल कर गाली गलौज और धमकी देने लगा।दुर्गापुर और धनबाद जहां भी मैं काम करती थी वहां पर आकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाया और मारपीट किया।वहीं दूसरी लड़की जो बोकारो के रहने वाली है उसके साथ भी 10 साल से डॉक्टर कुश संबंध बना रहा था।पीड़िता ने जब शादी की बात की थी तो टाल मटोल करने लगा था। इसी बीच डॉ कुश ने शादी कर ली।जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पत्नी के चैट से हुआ मामले का खुलासा

एक दिन डॉक्टर की पत्नी को पति द्वारा लड़कियों के साथ हुए व्हाट्सएप चैट की भनक लग गई। उन्होंने फौरन डॉक्टर के साथ हुई शादी की तस्वीर दोनों लड़कियों के साथ साझा कर दी।इसकी जानकारी मिलते ही दोनों लड़कियों के होश उड़ गए।बरियातू थाने में आज दोनों ही लड़कियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं इस मामले की जांच कर रही आईओ पार्वती कुमारी ने कहा कि दो युवतियों के साथ रिम्स के चिकित्सक डॉ कुश ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है।इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।जाँच के बाद कारवाई की जाएगी।