तेज रफ्तार का कहर….रेस्टोरेंट से खाना खाकर पैदल जारी रही माँ-बेटी सहित तीन को कार ने रौंदा,मौक़े पर तीनों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 

राँची।राजधानी राँची तेज रफ़्तार की कहर में तीन लोगों की मौत हो गई।एक तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो लोग घायल हैं।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई है।जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में पहले एक कार में टक्कर मारी फिर पैदल सड़क पर कर रही महिला और दो बच्चियों को रौंदते हुए एक अन्य बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।कार की रफ़्तार इतनी थी कि जब पैदल जा रही महिला और बच्चियों को टक्कर मारी तो तीन की मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गई।

उसके  बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर जाकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई।वहीं चश्मदीदों का कहना है कि चालक नशे में धुत था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।चश्मदीद ने बताया, कार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार को टक्कर मारते हुए पैदल जा रहे तीनों रौंदते हुए डिवाइडर पार कर गई।चालक के साथ गाड़ी अन्य कई लोग पूरी तरह नशे में था।

पुलिस के अनुसार एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। तीन लोग जख्मी हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को सड़क जाम कर हंगामा किया है। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया है।

घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर अरगोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।ये घटना हरमू रोड बीजेपी ऑफिस के नजदीक हुई है।

जानकारी के अनुसार जिन तीन लोगों की मौत हुई है तीनों भाजपा कार्यालय के पीछे के रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर आये थे।।जिसमे एक महिला और दो बच्चियां शामिल है।बताया जाता है कि तीनों घटना स्थल के पास किसी रेस्टोरेंट से खाना खाकर सड़क पार कर घर जा रहे थे।इसी बीच काल बनकर फॉर्च्यूनर गाड़ी आया और तीनों को मौत की नींद सुला दी।मृतक में किरण देवी,पूर्वी और रितिका शामिल है।तीनों रातू थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।कार अपर बाजार इलाके बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!