विश्व आदिवासी दिवस पर पेड़ पर चढ़ी युवती, पांच घंटे बाद पाहन ने उतारा…

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो शहर के सेक्टर आठ ए स्थित सरना स्थल पर शनिवार को हुई घटना दिनभर चर्चा में रही। दरअसल, बोकारो में सरना समाज की ओर से शनिवार को सेक्टर आठ स्थित सरना स्थल पर विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया था। पूजा-पाठ का दौर चल रहा था। इसी बीच गुमला कॉलोनी सेक्टर चार निवासी सुषमा उरांव कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर सरना स्थल के पास के पेड़ पर चढ़ गयीं।वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें उतरने को कहा, पर वह नहीं उतरीं।जब लोगों ने सरना माता का नाम लेकर आवाज लगायी, तब उन्होंने कहा कि वह तीन दिन या सात दिन तक उसी पेड़ पर रहेंगी।

जानकारी मिलने पर शनिवार को लगभग पांच घंटे बाद सुषमा उरांव के परिजन सरना स्थल पहुंचे। उनकी उपस्थिति में पाहन ने सरना माता की पूजा-अर्चना की।उसके बाद वह नीचे उतर गयीं।परिजनों ने बताया कि वह तीन दिनों तक उपवास में रहेंगी। वह राँची में पढ़ती हैं। रक्षाबंधन पर बोकारो आयी थीं। यह घटना दिनभर चर्चा में रही।

error: Content is protected !!