गुमला पुलिस 1020 पेटी केन बियर के साथ ट्रक का चालक और खलासी को किया गिरफ्तार, ट्रक जब्त,शराब बिहार ले जा रहा था

गुमला।झारखण्ड के गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में केन बियर (1020 पेटी) के साथ ट्रक के चालक और खलासी गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां ने इस सम्बंध में टोटो थाना परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में काफी मात्रा में शराब लोड है और गुमला बाईपास से राँची जाने वाली है। इस सूचना पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम जैसे ही बायपास रोड पहुंची, ट्रक का चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ा। पहले ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक में रुई लोड है लेकिन कोई कागज नहीं मिला। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उक्त रुई के नीचे टूवर्ग और किंगफिशर कंपनी का 1020 पेटी बियर है, जिसे बिहार ले जा रहे थे। बियर में सेल इन पंजाब ऑनली लिखा हुआ है। पुलिस ने राजस्थान बाड़मेर निवासी ट्रक चालक अकबर खान और सहयोगी शरीफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कारवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार,ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 को विधिवत् तलाशी लेने पर ट्रक में TUBORG AND KINGFISHER कम्पनी का केन बीयर का पेटी है।सभी केन बीयर के बोतल पर FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा हुआ पाया। ट्रक से शराब की पेटी को उत्तार कर मिलान करने पर TUBORG केन बियर 500 एम०एल० का कुल-730 पेटी जिसमें एक पेटी में 24 पीस केन बीयर तथा KINGFISHER कम्पनी का केन बियर 500 एम०एल० का कुल 290 पेटी जिसमें एक पेटी में कुल 24 पीस, कुल-1020 पेटी केन बीयर मिला। ट्रक रजि०नं०-UP 25CT-2916 एवं बीयर को विधिवत् जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया तथा दोनों पकड़ये अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया।बताया जाता है बरामद शराब की कीमत बाजार में 45 लाख रुपये है।

error: Content is protected !!