Ranchi:शादी समारोह में गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के सोसो गांव में शुक्रवार की शाम अपने परिचित की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे की है। मृतक 32 वर्षीय गोवर्द्धन मुंडा की अनगड़ा थाना क्षेत्र के हापतबेड़ा का निवासी था।रिश्तेदारों ने बताया कि शनिवार को वह घर आने के लिए तैयार हो रहा था।इसी बीच उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है,कुछ देर आराम करने के बाद घर चलेंगे और सो गया। सुबह जब परिचित उसे जगाने गए तो वह मृत पाया गया।इसके बाद परिचितों ने शनिवार की शाम चार बजे शव को हापतबेड़ा स्थित उसके घर भेज दिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। शाम में शव को अनगड़ा थाना लाया गया। गोवर्द्धन की अचानक मौत को परिजन पचा नहीं पा रहे हैं। मृतक की पत्नी तारिणी देवी ने आरोप लगाया है कि गोवर्द्धन मुंडा की जहर देकर हत्या की गई है। कुछ लोग मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाल रहे हैं। इधर अनगड़ा थाना प्रभारी ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन घायल

राँची।अनगड़ा प्रखंड की स्वर्णरेखा नदी साल्हन के पास वज्रपात से पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। घटना रविवार की शाम पांच बजे की है। मानकी ढीपा निवासी कपिल महतो अपने पुत्र मोहन महतो और तुरूप निवासी महादेव स्वांसी के साथ सालहन मड़ई के बगल में स्थित खेत में बिचड़ा करने गया था। बिचड़ा करने के बाद शाम में तीनों खेत के मेड़ पर बैठकर नाश्ता करने लगे। मोहन महतो अपने एक हाथ में मोबाइल देखते हुए नाश्ता कर रहा था। इसी बीच हल्की बारिश शुरू हो गई और उसी दौरान वज्रपात हुआ। वहीं मोबाइल जोर धमाके के साथ विस्फोट कर गया।इस दौरान मोहन महतो का दायां हाथ समेत कपिल तथा महादेव भी झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गए, जहां परिजन तीनों को स्वर्णरेखा अस्पताल टाटीसिलवे ले गए।

error: Content is protected !!