संथाली अनाथ लड़की के पिता बनकर जामताड़ा एसपी ने लड़की की धूमधाम से करायी शादी…इस कार्य से इलाके में एसपी की खूब हो रही है प्रशंसा..
जामताड़ा।आमतौर पर यह धारणा प्रचलित है कि ‘पुलिस अपने बाप की भी नहीं होती।’ लेकिन, यहां तो एक पुलिस अधिकारी अनाथ दुल्हन का ‘बाप’ बना और धूमधाम से शादी भी रचवा दी।झारखण्ड के जामताड़ा एसपी राज कुमार मेहता ने यह जिम्मेदारी संभालकर कर समाज के सामने पुलिस का एक अलग मानवीय चेहरा पेश किया है।एसपी राज कुमार मेहता ने जामताड़ा जिले के मेंझिया गांव की अनाथ संथाली लड़की बासोमती किस्कू की शादी करायी गई।एसपी ने एक पिता के रूप में शादी में जरूरत की सभी सामान सहित कई गिफ्ट दिए और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया।बताया गया कि लड़की के माता पिता और दो भाइयों की मौत हो चुका है।संथाली लड़की अनाथ हो गई थी।इलाके के मुखिया की पहल पर एसपी ने बासोमती किस्कू की शादी का जिम्मा उठाया और शादी करवायी गई।शादी में इलाके के कई जनप्रतिनिधि सहित कई लोग शामिल हुए।
बता दें आईपीएस राजकुमार मेहता अपने अंदाज में दिखाई देते हैं।इलाके में अपराधियों पर नकेल कसने के अलावा सोशल पुलिसिंग भी करते है ।इस बार एक अनाथ संथाली आदिवासी लड़की की शादी अपने खर्च से कराया इस लड़की के माता पिता का देहांत होने के बाद कोई नहीं था इस वजह से राजकुमार मेहता खुद युवती के अभिभावक बन कर कन्यादान किया।बताया जा रहा है कि जिस गांव में युवती रहती उस गांव में पहली बार किसी एसपी का आगमन हुआ।

