Ranchi:प्रखंड विकास पदाधिकारी से पांच लाख रुपये की मांगी रंगदारी,गोली मारने की दी धमकी…चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज…
राँची।राँची जिले के राहे के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने चुटिया थाना में रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।बीडीओ ने पुलिस को बताया कि 1 फरवरी 2024 को उन्होंने रामा नगर मुकचुन्द टोली, चुटिया में 4.41 डिसमिल जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन खरीदने के बाद से ही प्रदीप महतो नामक युवक उन्हें लगातार परेशान कर रहे है। खुद को जमीन का मालिक बताते है और हर बार धमकाकर काम रुकवा देते है। एक जून को भी उनके साथ गाली गलौज किया गया और धमकी दी गई। उन्हें कहा कि वह चाहे बीडीओ हो या सीओ, कुछ नहीं कर सकते। उसने कहा कि यहां काम करवाने के लिए 5 लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। पैसा नहीं देने पर काम नहीं करने देगा। यह भी कहा गया कि झारखण्ड पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।गोली मारने की धमकी थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।