कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर अज्ञात अपराधियों ने की हवाई फायरिंग,जांच में जुटी है पुलिस…

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले गढ़वा शहर से सटे हूर गांव में बुधवार को दोपहर में अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। अचानक गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार युवक हूर गांव के अंडरपास के पास पहुंचे जहां शिवालया कंस्ट्रक्शन का एक छोटा कैंप स्थित है। वहां पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। वहा पहुंच युवकों ने हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग की घटना से साइट में रहने वाले कर्मी और काम कर रहे लोगों में दहशत का माहौल है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग क्यों की गई उसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने भी हवाई फायरिंग की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वालों की मंशा क्या थी उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई तेज की जायेगी।

error: Content is protected !!