दीवार के लिए भिड़ गए गोतिया, पिता की हत्या, पुत्र की हालत गंभीर,तीन गिरफ्तार

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में जमीन विवाद में हिंसक झड़प हुई है। यहां एक दीवार को लेकर गोतिया आपस में भिड़ गए।इस दौरान दोनों तरफ से लाठियां चलीं।इस घटना में एक व्यक्ति व उसके पुत्र के सिर पर गंभीर चोट लगी। घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव की है। मृतक इसी गांव का निवासी अशोक राम ऊर्फ पप्पी राम था। जबकि घायल पप्पी राम का पुत्र है। घायल पुत्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि अशोक राम और उसके गोतिया कैलाश राम के बीच एक दीवार को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था।इसी दीवार को लेकर हाल के दिनों में विवाद बढ़ गया था। शुक्रवार को इसी दीवार को लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई।जिसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से लाठियां चलाई गई।

इधर इस घटना के बाद दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दीवार के पुराने विवाद को लेकर बदडीहा निवासी अशोक राम और कैलाश राम के बीच विवाद चल रहा था।इसी विवाद में दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।

मारपीट की घटना में अशोक राम और उसके पुत्र को गंभीर चोट लगी है।दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अशोक ने दम तोड़ दिया। जबकि अशोक के पुत्र को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस मामले में आरोपी कैलाश राम और उसके दो पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

error: Content is protected !!