चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल…एयरलिफ्ट कर RANCHI लाया गया, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान पर निकली थी टीम

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। जहां यह ब्लास्ट हुआ है वह जरायकेला थाना क्षेत्र का राधापोड़ा जंगल है। इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए हैं। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर राँची लाया गया है। जहां इलाज जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन 10 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जांच टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी क्रम में यह विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि सारंडा वन क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन विस्फोट में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है।

सुरक्षाबल लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं। लगभग हर दिन IED बरामद किए जा रहे हैं। सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने एक 10 किलो का IED बरामद किया था। सारंडा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां नक्सली गतिविधियां होती रहती हैं।

error: Content is protected !!