जमशेदपुर:घर से बाहर ले गया और मार दी गोली,स्थिति गंभीर.. जांच में जुटी है पुलिस
जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 में देर शाम गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में महेश प्रसाद नामक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद महेश घायल अवस्था में ही बाइक चलाकर टीएमएच पहुंचा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महेश के कनपटी और गाल के पास गोली लगी है।जानकारी के अनुसार महेश को संदीप सिंह ने गोली मारी है।शुक्रवार देर शाम संदीप सिंह महेश के घर में घुसा और उसपर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया जाता है की पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।
इधर महेश प्रसाद का इलाज टीएमएच में चल रहा है। पुलिस को उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है।उन्होंने बताया है कि वह घर में बैठे थे। इस बीच संदीप सिंह अपने तीन साथी राजेश सेठ, धनंजय और नीरज के साथ आये और उनको संदीप ने साइड में ले गया और उसको सटाकर गोली मार दी। जब खून निकलने लगा तो उसको छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि उसके घर में तोड़फोड़ भी की गई है और पूरे घर वालों के साथ मारपीट किया गया है इसके बाद उसको गोली मारी गई।टीएमएच में घायल हालत में महेश प्रसाद ने इसकी पूरी जानकारी दी है।