राँची के धुर्वा में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर..जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित डायमंड फील्ड में रात करीब 11 बजे शादी के रीसेप्शन पार्टी के दौरान गुलशन नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को पारस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि पार्टी में डांस के दौरान ही युवक पीठ में सटाकर गोली मारी गई है।घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इधर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।सूत्रों के अनुसार आपसी विवाद में गोलीबारी होने की आशंका है।पुलिस की कार्रवाई जारी है।मौके पर धुर्वा और विधानसभा थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँचे हैं।आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है।वहीं गोली चलने के बाद घटना स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है।घायल युवक का नाम गुलशन पांडेय बताया जा रहा है।डैम साइड धुर्वा का रहने वाला है।

error: Content is protected !!