ऐतिहासिक रातुगढ़ किला पहुंची कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया भव्य स्वागत

 

राँची।जिले के रातु में आयोजित मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रातु गढ़ (किला) पहुंची। जहां राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनकी अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया।

किला परिसर में कल्पना सोरेन ने सबसे पहले माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन किया।अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किला का भ्रमण कराया और यहां के इतिहास के बारे में उन्हें बताया। श्रीमती सोरेन काफी देर तक किला परिसर में रहीं और सभी से वार्तालाप किया।इस दौरान कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ मांजी, सांसद जोभा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव,अमर उरांव,कुशल उरांव,रमेश शाहदेव,अतुल ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।