पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़,दो जवान को लगी गोली,सर्च अभियान जारी…

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।दोनों ओर से 200 राउंड गोली चली है। वहीं इस गोलीबारी में दो जवानों को गोली लग गई है और वे घायल हैं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।लातेहार थाना क्षेत्र के बोखाखाड़ जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच मुठभेड़ की घटना हो गई। इस दौरान दोनों ओर से 200 राउंड गोली चली है।घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान दो जवानों को गोली लग गई और वे घायल हो गए हैं। जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल जवानों की पहचान नरेंद्र पांडेय( पलामू ) और जवान राम सिंह सुरीन (चाईबासा) के रूप में हुई है। जवान सुरीन के दाहिने पैर के निचले हिस्से मे इंसास की गोली लगी है जो फंस गई है।फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पप्पू लोहरा और लवलेश गंझू के दस्ते भ्रमशील थे।वे जंगल में बने एक खप्रैल मकान में थे जिन्हें जवान घेरने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में जब उन्हें लगा कि पुलिस भारी पड़ रही है तो उग्रवादी भाग खड़े हुए।