Ranchi:पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवकों को किया गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक गली से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।सिटी एसपी राज कुमार मेहता के निर्देशन में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्यन कुमार सिंह, गौतम कुमार यादव, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, हर्ष कुमार और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 15.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

शनिवार को प्रेसवार्ता में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र सिथित अखिल मेमोरियल स्कूल,सेन्ट्रल बैंक गली में अवैध रूप से नशीले पदार्थो का खरीद बिक्री की सूचना मिली थी। जिसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की गयी। पुलिस बल को देख भागने के क्रम में हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव, आर्यन कुमार सिंह,गौतम कुमार यादव को पकड़ा गया। पकड़े गये इन तीनों आरोपी के द्वारा स्वीकार किया गया कि प्लास्टिक की पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है।इन आरोपियों के निशानदेही पर हर्ष कुमार शर्मा के घर पर छापामारी की गयी और वहां से हर्ष और शैलेश को गिरफ्तार किया गया।