लातेहार:राइफल सफाई के दौरान मिस फायर,गोली लगने से जवान की मौत…

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित पुलिस जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। घटना राइफल सफाई के दौरान मिस फायर होने से हुई। जानकारी के अनुसार जवान राइफल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मिस फायर होने से जवान प्रमोद सिंह को गोली लग गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा उनको छिपादोहर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टर यशवंत लकड़ा ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। छिपादोहर थानेदार धीरज कुमार सिंह समेत अधिकारियों की टीम घटना स्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं छिपादोहर स्वास्थ केंद्र में अंचल अधिकारी मनोज कुमार, छिपादोहर थानेदार धीरज कुमार सिंह, बरवाडीह थानेदार राधेश्याम कुमार समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

ज्ञात हो कि कि मृतक जवान प्रमोद सिंह पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल निवासी थे। वे लातेहार जिला पुलिस में कार्यरत थे। इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पिकेट में तैनात जवान प्रमोद कुमार सिंह की मौत हथियार सफाई के दौरान मिस फायर होने से हुई है।