राँची के डोरंडा में अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर आराम से भाग निकला..

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाई है। बुधवार शाम के करीब 6.30 बजे अपराधियों ने धोबी मोहल्ला के पास ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुँचकर छानबीन की है। साथ धोबी मोहल्ला पहुंचे।स्थानीय लोगों के अनुसार गोली एक महिला के ऊपर चलाया गया है।हालांकि गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगा है।पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है।वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई है।

हथियार लहराते अपराधी

दरअसल मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मुहल्ला का है।देर शाम साढ़े छह बजे पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में नोक झोंक हो गई।देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी।गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया।साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस को आता देख अपराधी भाग निकले है।गोली बारी की घटना के बाद एक पक्ष ने डोरंडा थाना में गोलीबारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इधर सूत्रों से जानकारी के अनुसार,गोलीबारी की घटना को अंजाम अली गैंग के आरिफ सहित अन्य अपराधियों ने जमीन को लेकर गोलीबारी की है।इस सम्बंध में शबीना नामक महिला ने थाना में लिखित आवेदन दी है।महिला के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में वर्चस्व को लेकर गोली चली थी। जिसमें 9 साल के बच्चे के पैर में गोली लगी थी।