सरायकेला:एक करोड़ के लिए कारोबारी का अपहरण किया,सौदेबाज़ी की चाल में फंसा,आधा दर्जन अपहरणकर्ता गिरफ्तार,व्यव्सायी और कर्मचारी सकुशल बरामद

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसांवा जिले के आदित्यपुर के कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है।जिले एसपी आनंद प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और अश्विनी महतो को कांड्रा के रायपुर गांव से मुक्त कराया गया। उनका अपहरण 27 अगस्त को रुपये के लिए किया गया था।वहीं अपहरणकर्ता पहले एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे।एसपी ने बताया कि उसके बाद 10 लाख रुपए में डील हुआ।बताया गया अपहरणकर्ताओं ने महेंद्र अग्रवाल के पास वारदात के समय मौजूद 35 हजार रुपए भी ले लिए थे। वे अपहरण के बाद दोनों को पहले सीनी ले गए और वहां से फिरौती की रकम मांगी।उसके बाद वे अपना ठिकाना लगातार बदल रहे थे।पुलिस ने कांड्रा के गगड़ाबेड़ा से दूसरी जगह ले जाए जाने के दौरान इन्हें धर दबोचा गया।

गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ताओं में मिलन कुमार दास,राधा बलम कालिंदी, कालिदान कालिंदी, रोथो मांझी, दयामेय केवर्त और मनोज सरदार शामिल हैं।सभी अपराधियों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है।अपहरणकर्ताओं के पास से अपहरण में उपयोग में लाई गई वैगनार कार बीआर-16 M/6611 के अलावा तीन बाइक जेएच 05CQ/3969, जेएच 05BM/0714, जेएच 05G/ 5935 और 10 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि अपहरणकर्ताओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं, ज्यादातर बेरोजगार है।एसपी ने कहा कि शुरू में हमें भी आशंका थी कि यह मामला अपहरण का नहीं भी हो सकता है,लेकिन अनुसंधान में हमें पता चला कि फिरौती वसूलने के लिए अपहरण किया गया है।जिसके बाद हमारी टीम ने तकनीकी और लोगों के सहयोग से सफलता पाई।इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है।सभी आरोपी स्थानीय हैं, इनका अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।ये या तो छोटे-मोटे काम करते थे या बेरोजगार थे।इसका साजिशकर्ता मिलन कुमार दास है। पूछताछ में बताया कि 27 अगस्त की रात को ही उनका अपहरण हो गया था, उस दिन उनको मुड़िया गांव में ही रखा गया।उसके बाद उनको अलग-अलग जगहों पर रखा जाता था जो यह काम कर रहे थे वे पहली बार अपहरण किए थे. वे नवसिखिए थे लेकिन हम काफी परेशान रहे।अनहोनी की आशंका भी थी। उन्होंने कहा कि मुड़िया में महेंद्र अग्रवाल का आटा मिल था, वहां से वह रोज आना-जाना करते थे।इसलिए अपहर्ताओं को इसका पता था, 27 अगस्त को रात में लौटते समय उनका अपहरण किया गया।

बताया गया कि अपहरणकर्ताओं की लगातार महेंद्र अग्रवाल के परिजनों से फोन पर बात होती रही, परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को बारगेनिंग के बहाने लगातार उलझा कर रखा था। पहले एक करोड़ फिर 10 लाख पर बात बनी।इसी बीच पुलिस को अपनी कार्रवाई के लिए और समय मिलता गया।महेंद्र अग्रवाल की पत्नी को भी अनहोनी की आशंका थी, इसलिए वह अश्विनी महतो की पत्नी को फोन पर उसके पति के जल्द सकुशल लौट आने की बात कहती रहीं।

दोनों मालिक और कर्मचारी सकुशल बरमाद होने पर घर वालों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।महेंद्र अग्रवाल, उम्र 57 वर्ष, दयाल ट्रेड सेंटर रेसिडेंसी, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर
अश्विनी महतो, उम्र 37 वर्ष, गिधिझोपड़ी, बागबेड़ा, जमशेदपुर के रहने वाले है।

गिरफ्तार आरोपी:
मिलन कुमार दास, उम्र 32 वर्ष, मुड़िया, सरायकेला।
राधा बलम कालिंदी, उम्र 31 वर्ष, डोमजुड़ी, सरायकेला।
कालिदान कालिंदी, उम्र 42 वर्ष, डोमजुड़ी, सरायकेला।
रोथो मांझी, उम्र 26 वर्ष, मुड़िया, सरायकेला।
मनोज सरदार, उम्र 19 वर्ष, हतनादा, कांड्रा, सरायकेला।,दयामय केवर्त

छापामारी दल के सदस्य:
आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्णा मुरारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार, सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार, चांडिल थाना प्रभारी शंभु शरण दास, पुअनि सनोज कुमार चौधरी, परि पुअनि ऋषभ आकाश साही, सागर लाल महथा, विश्वजीत कुमार, गौरव मिश्रा, आलोक रंजन चौधरी, सुमन सौरभ व सशस़्त्र बल शामिल थे।