Happy Guru Purnima 2021:गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं,गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुःगुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

राँची।भारत में सभी त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उनमें से एक त्योहार गुरु पूर्णिमा भी है। इस साल गुरु पूर्णिमा आज, 24 जुलाई को है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा भी कहा जाता है।शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा को ही प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि वेद व्यास जी ने पहली बार मानव जातिक को चारों वेदों का ज्ञान दिया था।ऐसे में इस दिन लोग पूजा-पाठ करने के साथ ही अपने गुरु महाराज का आशीर्वाद लेते हैं।

हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। कहा जाता है कि पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान वेद व्यास जी ने ही दिया था।महाभारत काल से ही देश में गुरुओं का स्थान सबसे ऊंचा रहा है। शिष्य को अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर ले जाते हैं शिक्षक, गुरुओं को सम्मान देने के लिए गुरू पूर्णिमा मनाया जाता है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

सब धरती कागज करूं,
लिखनी सब बनराय |
सात समुद्र की मसि करूं,
गुरु गुण लिखा न जाय।।

शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।।

जिसके प्रति मन में सम्मान होता है,जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है।
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,वो गुरु तो सबसे महान होता है।।