जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पति-पत्नी का महीनों पुराना विवाद सुलझा, पुलिस की पहल से हुआ समझौत

 

राँची। चुटिया थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में एक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद का समाधान कराया गया। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों के रिश्ते में तनाव बना हुआ था।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में दोनों पक्ष अपनी समस्या लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।

पुलिस की समझाइश और पहल के बाद पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई। दोनों ने आपसी मतभेद को समाप्त करते हुए साथ रहने और आगे विवाद नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने एक पारिवारिक विवाद को समय रहते सुलझाते हुए पति-पत्नी के बीच फिर से आपसी सामंजस्य स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!