माँ और चार बच्चों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया…पांच हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार भाई बहनों और मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।टाण्डा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस के साथ आरोपी की मुठभेड़ हो गई।इस दौरान आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस घायल हत्यारोपित को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अकबरपुर कोतवाली के मुरादाबाद में चार सगे भाई बहनों का शव घर के अंदर मिला था, जबकि माँ का शव नाले के किनारे मिले थे। अकबरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने यह एनकाउंटर किया है।
घटना अंबेडकरनगर के कोतवाली नगर के मुरादाबाद मुहल्ले में शनिवार को हुई थी।सऊदी अरब में रह रहे नियाज़ अहमद के घर में चार बच्चों के शव शनिवार को कमरे में बिस्तर से बरामद हुए थे। पुलिस प्रथम दृष्टया बच्चों की मां गासिया को हत्या आरोपी मानकर उसकी तलाश में जुटी थी।जब गासिया का शव घर से करीब सौ मीटर की दूसरी पर स्थिति नाले से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई की दिशा बदल गई। पुलिस ने देर रात में हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल आमिर को मार गिराया।

