राँची में हॉस्टल में रहकर प्रिंस खान के खास गुर्गा कुबेर बनाता था प्लान,नामकुम का कौशल और लालपुर का राणा जुटाता था कारोबारी का मोबाइल नंबर,रंगदारी नहीं मिलने पर कुबेर और राणा शूटर भेजकर करवाता था फायरिंग…

राँची।झारखण्ड के धनबाद जिले के भागाबांध में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अपराधी अमन सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर ने प्रिंस खान गिराेह के कई सदस्याें की जानकारी पुलिस काे दी है। पुलिस पूछताछ में कुबेर ने स्वीकार किया है कि वह प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिराेह के लिए काम करता था और पैसे की लेन-देन का हिसाब रखता था। कुबेर ने यह भी बताया है कि धनबाद व बाेकाराे के बाद राजधानी राँची में भी गिराेह ने अपना प्रभाव जमा लिया था। राँची में गिराेह का पूरा काम नामकुम निवासी काैशल पांडे और लालपुर स्थित नगड़ा टाेली में रहने वाला राणा राहुल सिंह देखता है। कुबेर ने यह भी बताया है कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाईयाें की जानकारी जुटाकर प्रिंस खान काे उसका नाम और नंबर उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी काैशल के पास है जबकि रंगदारी का पैसा नहीं मिलने पर हथियार व शूटर उपलब्ध कराने का जिम्मा लालपुर का सफेदपाेश राणा काे दिया गया है। यह दाेनाें सदस्य पहले सुजीत सिन्हा के लिए भी काम करता था। दाेनाें ने अपने-अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए प्रिंस खान के लिए कई काम भी किया है। पुलिस ने अब इन दाेनाें की तलाश शुरू कर दी है। इन दाेनाें के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।इधर पुलिस ने बुधवार की सुबह फिल्मी अंदाज में कौशल को नामकुम से उठाया है।हालांकि इस सम्बंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है।सम्भवतः हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फैज नाम से पाकिस्तान के बहावलपुर में शरण ले रखा है प्रिंस, आतंकी संगठन जैश-ए-माेहम्मद का मिल चुका है समर्थन

कुबेर के माेबाइल से पुलिस काे प्रिंस खान का एक आईडी कार्ड मिला है। पाकिस्तान नेशनल आईडी कार्ड में प्रिंस ने अपना नाम बदलकर फैज खान रखा है। आईडी कार्ड में बहावलपुर का एड्रेस दर्ज है। पाकिस्तान का बहावलपुर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। ऐसे में पुलिस काे आशंका है कि प्रिंस खान काे पाकिस्तान में जैश-ए-माेहम्मद का समर्थन मिल चुका है। रंगदारी का पैसा आतंकी के पास भी प्रिंस पहुंचा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिंस के पास पहुंचता है प्रतिमाह एक करोड़, क्रिप्टोकरेंसी से भेजा जाता है पैसा

पुलिस के समक्ष कुबेर ने स्वीकार किया है कि गैंग का सरगना प्रिंस खान के पास प्रत्येक महीना एक कराेड़ रुपया भेजा जाता है। गिराेह के सदस्य क्रिप्टोकरेंसी से यह पैसा प्रिंस के खाते में भेजता है। पुलिस जांच में वैसे 65 बैंक खाताें का ट्रांजेक्शन मिला है जिसके माध्यम से प्रिंस खान काे पैसा भेजा जाता था। इनमें कई खाताें से जेल में बंद सुजीत सिन्हा के रिश्तेदार काे भी पैसा ट्रांसफर किया गया है। इन संदिग्ध खाता धारकाें के बारे में फिलहाल पुलिस जानकारी जुटाकर पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

कुबेर रखता है ट्रांजेक्शन का हिसाब, सुजीत व प्रिंस के बीच का है मीडिएटर

पलामू स्थित चैनपुर निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर दाेनाें गिराेह के बीच में कड़ी का काम कर रहा था। सुजीत सिन्हा के कहने पर कुबेर ही राज्य के अलग-अलग जिला में रहने वाले सक्रिए सदस्याें की मदद से काराेबारी का पूरा डिटेल के अलावा माेबाइल नंबर मंगाता था और प्रिंस खान काे उपलब्ध कराता था। इसके बाद धमकी भरे मैसेज का स्क्रिप्ट भी कुबेर ही तैयार करता था। प्रिंस खान का धमकी भरे लहजे में ऑडियो रिकाॅर्ड कर कुबेर ही एडिट करते हुए फाइनल करता था जिसके बाद उसे काराेबारी के पास भेजा जाता था। रंगदारी से मिले पैसे का ट्रांजेक्शन कहां और कितना हुआ है, इसकी पूरी जानकारी कुबेर ही रखता था। सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के बीच वह मीडिएटर का काम करता था। वासेपुर का फहीम खान के साले टुन्ना खान का बेटा अफजल अमन भी शूटर काे हथियार उपलब्ध कराता था।

रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने का प्लान दोनों गैंग ने मिलकर किया था तैयार

कुख्यात प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एक साथ काम कर रहे है।दोनों गैंग के लोग मिलकर झारखण्ड के कारोबारियों से न सिर्फ रंगदारी की वसूली कर रहे हैं बल्कि गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं।एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में गोलीबारी कर एक कर्मी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार अपराधियों ने भी खुलासा किया है कि दोनों गैंग एक साथ काम कर रहे हैं।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि टीटॉस रेस्टोरेंट के संचालक से रंगदारी नहीं मिलने की वजह से गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था।राँची पुलिस ने पलामू के 20 वर्षीय कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह,धनबाद के अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट,धनबाद के विक्की डोम,धनबाद के पुटकी के पप्पू भुइंया और वासेपुर के मो शादाब आलम उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है इनमें से एनकाउंटर में तीन घायल भी हुए थे। मंगलवार को दो अपराधियों पप्पू भुइयां और शादाब को राँची लाया गया।

घायल हुए कुबेर ही चला रहा था कोयलांचल शांति सेना

मामले का खुलासा करते हुए राँची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि कुबेर उर्फ मनीष कोयलांचल शांति सेना से जुड़ा है, इस गैंग को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ऑपरेट करता है।दोनों गैंग में शामिल गुर्गे सीधे प्रिंस खान के संपर्क में रहते हैं।उसके कहने पर ही न सिर्फ कारोबारी से रंगदारी की वसूली करते हैं बल्कि गोलीबारी की घटना को अंजाम भी दिया करते हैं।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई है।

शादाब ने की रेकी तो सचिन यादव ने चलायी थी गोली

टीटॉस रेस्टोरेंट में गोलीबारी की वारदात पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था।पहले दिन गोली बारी करने 6 अपराधी कार और बाइक से पहुँचा था लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वापस चला गया।फिर 7 मार्च को दो बाइक से चार अपराधी रेस्टोरेंट पहुँचे।बाइक लेकर पप्पू भुईंया पहुंचा था, उसके साथ सचिन यादव बाइक से उतरकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा गिरफ्तार शादाब और जावेद रेकी कर रहा था।वही धनबाद से कुछ और लोग भी मौके पर पहुंचे हुए थे। सिटी एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

दहशत फैलाने के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी थी,लेकिन गांजा पीकर आए शूटर सचिन के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने के दौरान मनीष को गोली लगी

पुलिस पूछताछ में दो अपराधी ने बताया कि कुबेर ने आदेश दिया था सिर्फ होटल के काउंटर और बाहर शीशा पर गोली चलाना है।एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग करने का आदेश दिया गया था।लेकिन शूटर पप्पू और सचिन दोनो नशे धुत होने के कारण सचिन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।उसी दौरान होटल कर्मी मनीष को गोली लगी जिससे मौत हो गई।अपराधी ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के इरादे से नहीं सिर्फ होटल में फायरिंग करने पहुँचा था।

गोलीबारी करने वाली टीम को एक लाख रुपये कुबेर ने दिया था

पुलिस को पूछताछ में शूटरों ने बताया कि रेस्टोरेंट में गोलीबारी करने के लिए टीम को एक लाख दिया गया था।पैसा विक्की डोम ने लिया था।लेकिन सचिन और पप्पू को मात्र 14 हजार दिया। 14 हजार में ही होटल कर्मी की हत्या कर दी।पूरी टीम का संचालन और रेकी का जिम्मा विक्की,शादाब और एक अन्य अपराधी करता था।और शूटर सचिन और पप्पू गोलाबारी करता था।पूरी प्लांनिग राँची के लालपुर इलाके में होस्टल में रहकर कुबेर अपने अन्य गुर्गा के साथ करता था।

राँची पुलिस और धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के साथ सोमवार को अहले सुबह धनबाद के केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास मुठभेड़ हुआ था, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी थी, जबकि पुलिस गिरफ्त से भाग रहे तीसरे आरोपी की भागने के दौरान पैर टूट गया था।केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के करकेंद श्याम कोठी निवासी विक्की डोम और पलामू जिले के अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी थी।

error: Content is protected !!