धनबाद:पत्थर खदान में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड में पत्थर खदान में एक 45 वर्षीय व्यक्ति शव मिला। पत्थर खदान में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीण पहुंचे।फिर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।

शुरू में शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन बाद में उसकी पहचान कुसुंडा निवासी बीसीसीएल कर्मी 49 साल के राम भजन नोनिया के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे लगता है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका है।शक है कि किसी ने पीड़ित की हत्या करके लाश को खदान में फेंक दिया। खदान गहरी होने की वजह से लाश निकालना मुश्किल हो गया।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाश निकाली।

error: Content is protected !!