मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर,बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

रामगढ़।झारखण्ड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को रामगढ़ के छत्तरमांडू के पास एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी बाल-बाल बच गए। मंत्री योगेंद्र प्रसाद राँची से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एस्कॉर्ट गाड़ी में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और चार पुलिस के जवान थे। जैसे ही गाड़ी छत्तरमांडू के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी तो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी पुलिसकर्मी हल्की चोटों के साथ सुरक्षित रहे। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना में मंत्री खुद भी सुरक्षित रहे और बाद में दूसरी गाड़ी से उन्हें रजरप्पा क्षेत्र तक पहुंचाया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने मीडिया को बताया कि मामला गंभीर था लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बोलेरो गाड़ी किस कारण टक्कर मारी और चालक की पहचान की जाएगी। स्थानीय लोग भी घटना के समय वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि सुनते ही लोग डर गए। लेकिन पुलिसकर्मियों के सुरक्षित होने की खबर सुनकर लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!