धनबाद के निरसा थाना पास जब्त वाहनों में लगी आग…
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के निरसा थाना के पास जब्त वाहनों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई।जानकारी अनुसार थाना परिसर में जब्त कर रखे गए वाहनों के आसपास झाड़ियों में आग लगने के बाद लपटें वाहनों तक पहुंच गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए.घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।हालांकि आग कैसे लगी अबतक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आया है।

