Ranchi:सीएनजी गैस ट्रक की चपेट में आने से पुजारी की मौत,सड़क जाम….
राँची।जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे-खेलगांव मार्ग में स्थित गेल इंडिया फ्यूल टेंक के समीप सीएनजी गैस ट्रक की चपेट में आने से निरंजन तिवारी (पांडेय जी ) उम्र 50 वर्ष कि मौत हो गई। वह खेलगांव थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में रहते थे एवं काफी दिनों से सूर्य मंदिर के पुजारी थे।सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे एवं विरोध में शव रखकर सड़क जाम कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।घटना शाम छह बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुजारी सूर्य मंदिर में पूजा करके बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान गेल इंडिया सीएनजी फ्यूल पंप के समीप सीएनजी गैस ट्रक (जेएच 01एफजे8799) ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण नहीं माने।
सड़क दुघर्टना में पुजारी की मौत से गुस्साएं लोग मांगों को पूरा करने की ज़िद में अड़े रहे। ग्रामीणों ने 50 लाख नकद मुआवजा एवं मृतक के एक परिजन को गेल इंडिया में नियमित नौकरी देने ई मांग पर अड़े हुए थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि सरल स्वभाव एवं धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने की वजह से चर्चित निरंजन पुजारी की मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर हैं।वहीं उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

