पिपरवार में बच्चा चोरी की कोशिश की सूचना, पुलिस जांच में जुटी…
राँची। झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार क्षेत्र की 122 कॉलोनी में मंगलवार सुबह कथित तौर पर बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन संदिग्ध व्यक्ति एक दो वर्षीय बच्ची को बोरे में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान शौच के लिए जा रही एक महिला ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पिपरवार पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और अपुष्ट खबरों को फैलाने से बचें।

