साहिबगंज में चाकूबाजी में टोटो चालक की मौत..आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,रोड पर आगजनी,पुलिस से नोकझोंक…
साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले में मामूली कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणचक स्टेशन परिसर में सोमवार को हुई।
इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी भी की। आक्रोशित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मृतक की पहचान दलाही निवासी मंतोष कुमार के रूप में की गई।
दरअसल, पैसेंजर को टोटो में बैठाने को लेकर टोटो चालक मंतोष कुमार और काला बहियार निवासी जमशेद अंसारी के पुत्र के बीच कहासुनी हो गई थी। प्रारंभिक विवाद के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के युवक अपने भाइयों के साथ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे और फिर विवाद शुरू कर दिया।इसी दौरान मंतोष कुमार पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई पर भी रॉड से हमला किया गया। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंतोष कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके भाई का इलाज जारी है।
इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और कल्याणचक बाजार की दुकानों को बंद करा दिया। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।लोगों ने राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी की गाड़ी को भी घेर लिया और अल्टीमेटम दिया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा।
सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेवाल, राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे एवं राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देर तक उग्र बनी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही जा रही है। वहीं क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई

