हाईकोर्ट ने राँची उपायुक्त से पूछा धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम से अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कार्रवाई हुई…
राँची।राँची के विभिन्न जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले की सुनवाई झारखण्ड हाईकोर्ट मे हुई।बुधवार की सुनवाई के दौरान झारखण्ड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने राँची डीसी से यह पूछा है कि कांके, धुर्वा और गेतलसूद डैम की कितनी जमीन पर अतिक्रमण है और इसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए क्या कार्रवाई की गई है।इस पूरे मामले पर अदालत ने राँची डीसी को शपथ पत्र देकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।
बता दें कि राँची के बड़ा तालाब एवं जिले के आसपास के जल स्रोतों को संरक्षित करने एवं इसमें हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर झारखण्ड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।जनहितयाचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम एवं धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों के द्वारा हड़प ली गई है और वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसका काफी बुरा असर जलाशयों पर पढ़ रहा है।इतना ही नहीं राँची में तालाबों की स्थिति भी बदतर होती जा रही है।

