लातेहार जिले में भीषण सड़क दुर्घटना,ओरसा घाटी में बस पलटी…कई लोगों की मौत,दर्जनों घायल..

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बस पलट गई। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे। घटनास्थल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हुई।अस्पताल में भारी संख्या में घायलों को लाया जा रहा है। महुआडांड़ का सरकारी अस्पताल घायलों से भरा। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख पुकार मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस में 80 लोग सवार थे। अभी तक 5 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। संभावना है कि बस के नीचे अभी और शव मिलने का अनुमान है। बस के नीचे कुछ घायलों के दबे होने की सूचना है।

वहीं बस पलटने के बाद प्रखंड के कई लोकल क्लिनिक के प्रैक्टिशनर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की स्कूल बस है।

 

महुआडांड़ एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा गया।घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। दो दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे।इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई।दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें पांच लोगों की मौत की बात भी बताई जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया।एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की पूरी स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

error: Content is protected !!