ट्रक और कार में टक्कर,कार सवार माँ-बेटा समेत पोती की मौत,एक घायल..

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स लेन सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गिरिडीह के सरिया बाजार से कार एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शुक्रवार देर रात हुए हादसे में कार में सवार 95 वर्षीय महिला ललिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनके बेटे 57 वर्षीय रामदेव यादव और उनकी 35 वर्षीय बेटी गीता देवी को इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,आज शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक और कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात राजगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक लालिया देवी और उसका बेटा रामदेव यादव दोनों गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के बटलोहिया के रहने वाले थे।जबकि रामदेव की बेटी गीता देवी का ससुराल सरिया थाना क्षेत्र पचम्बा में है।लालिया देवी के पैर में चोट लगी थी। जिसके इलाज के लिए बेटा रामदेव और पोती गीता साथ में कार से जा रहे थे। मगर हादसे में मां बेटे समेत पोती की मौत हो गई।

error: Content is protected !!