Ranchi:एसएसपी के निर्देश मिलते ही डीएसपी ने रातों-रात पाबलो रेस्टोरेंट में मारा छापा…रेस्टोरेंट संचालक बाप-बेटा पर केस दर्ज…हिरासत में लिए गए एक दर्जन से ज्यादा युवक को थाना से छोड़ा….

 

राँची।राजधानी राँची में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अवैध हुक्का बार और नशे से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई के लिए राँची पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लालजी हीरजी रोड के पाबलो रेस्टोरेंट में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और करीब डेढ़ दर्जन युवकों को हिरासत में लिया।यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में बिना अनुमति के हुक्का बार चलाया जा रहा है और यहां आने वाले ग्राहकों को नशे का सेवन कराया जा रहा है,साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है।।प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम तैयार की।देर रात करीब ढेड़ बजे जब डीएसपी प्रकाश सोय ने टीम के साथ रेस्टोरेंट पहुंची,तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।रेस्टोरेंट के अंदर काफी संख्या में युवक युवतियां हुक्का और नशे का सेवन कर रहा था।

पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के स्टाफ सहित 16 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को कोतवाली थाना ले जाकर पूछताछ की।पूछताछ और जांच में यह भी पता चला कि रेस्टोरेंट में लंबे समय से रेस्टोरेंट संचालक युवा वर्ग को आकर्षित कर अवैध तरीके से हुक्का और शराब और अन्य नशे की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। रेस्टोरेंट की आड़ में इस तरह के अवैध नशे के अड्डे संचालित किए जा रहे हैं।

मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि लालजी हिरजी रोड स्थित पाबलो रेस्टोरेंट में तेज आवाज में गाना बजने तथा हुक्का एवं शराब का सेवन कर डांस होने की सूचना मिली थी।वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई। पाबलो रेस्टोरेंट में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई।वहीं रेस्टोरेंट के स्टाफ के द्वारा बताया गया कि इस रेस्टोरेंट का मालिक प्रकाश गुप्ता एवं उसके पुत्र प्रियांश गुप्ता दोनों पता बिराज नगर लालपुर हैं एवं उक्त दोनों मालिको के निर्देश पर यहाँ देर रात तक लोग हुक्का एवं शराब के साथ अन्य नशा का सेवन कर रहे थे और देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पाबलो रेस्टोरेंट के मालिकों को फोन कर पाबलो रेस्टोरेंट आकर बार के लाइसेंस एवं कागजात उपलब्ध कराने हेतु बोला गया, परन्तु दोनों मालिक रेस्टोरेंट में नहीं आये। उसके बाद में निगरानी में रखे पाबलो रेस्टोरेंट में उपस्थित लोगों को आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली थाना लाया गया।सभी से पूछताछ के बाद पीआर बॉण्ड पर हिदायत देकर सभी को थाना छोड़ दिया गया है।

रेस्टोरेंट से ब्लैक डॉग वाइन हाफ बोतल खुला हुआ,10 पीस हुक्का पाइप,एक हुक्का का पाउट,काला रंग का एक साउंड बॉक्स SONY कंपनी का एवं 06 पीस हुक्का चिलम को विधिवत जप्त किया है।बताया कि पाबलो रेस्टोरेंट के मालिकों द्वारा नियमों का उल्लघन कर देर रात तक शराब एवं हुक्का पिलाना तथा डीजे बाजाना तथा पाबलो रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा बार का लाइसेंस संबंधी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया है।रेस्टोरेंट मालिक प्रकाश गुप्ता एवं उसके पुत्र प्रियांश गुप्ता पर सम्बंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

इधर एसएसपी राकेश रंजन ने साफ संकेत दे दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में अवैध हुक्का बार या नशे से जुड़े किसी भी मामले पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!