राँची पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग,हिंदपीढ़ी और टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी बदले गए…
राँची।एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को हिंदपीढ़ी और टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी समेत 4 पुलिस पदाधिकारियों का तबदला कर दिया गया है। हिंदपीढ़ी के थाना प्रभारी को सुखदेवनगर का थाना प्रभारी बना दिया गया है, तो टाटीसिल्वे के प्रभारी को हिंदपीढ़ी का थाना प्रभारी बनाया गया है।अनगड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक हंसे उरांव को टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक रवींद्र नाथ सिंह को अनगड़ा अंचल भेज दिया गया है।राँची के एसएसपी ने इन पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी किया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू है।सभी पदाधिकारी अपनी नयी पोस्टिंग पर जल्द से जल्द योगदान देंगे।
–सुनील कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी से थाना प्रभारी, सुखदेवनगर
–रंजीत कुमार सिन्हा थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे से थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी
–हंसे उरांव अनगड़ा अंचल से थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे
— रवींद्र नाथ सिंह पुलिस केंद्र से अनगड़ा अंचल किया गया है।

