पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।सभी के खिलाफ आईटी एक्ट और 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत हुसैनाबाद थाने में 1 दिसंबर को कांड संख्या 271/25 दर्ज किया गया है।इनके खिलाफ धारा 111(2)(b), 111(3), 111(4), 118(3), 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 3(5), 61(2) BNS 2023 एवं 66(C), 66(D) लगायी गयी है।

एसपी को 30 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैनाबाद अनुमंडल के अनिल कुमार विश्वकर्मा के तीन मंजिला मकान में कुछ दिनों से संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं, जो ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टा (बेटिंग) के जरिये लोगों से ठगी कर रहे हैं। लगातार अन्य संदिग्ध लोगों की आवाजाही भी यहां हो रही है।एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने सूचना का सत्यापन करने के बाद एसपी के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया।हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी इस टीम ने उस मकान के तीसरे तल्ले पर छापेमारी की।देखा कि यहां 2 अलग-अलग कमरों में कुल 7 युवक मौजूद हैं।सभी लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन से ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग गतिविधियों में लिप्त हैं।सभी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि वे महादेव बेटिंग ऐप से संबद्ध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म Khelooyaar.site का फ्रेंचाइजी (Franchise ID – 141) संचालित कर रहे थे। ये लोग ग्राहकों से ऑनलाइन रुपए जमा करवाकर टोकन मनी देते थे।जीत-हार के अनुसार लेन-देन किया जाता था।हर दिन ये लोग करीब 7 से 8 लाख रुपए तक का अवैध ऑनलाइन कारोबार कर रहे थे।इसमें 70 प्रतिशत राशि प्रमोटर्स को और 30 प्रतिशत फ्रेंचाइजी को मिलते थे।

इस अवैध गतिविधि को संचालित करने के लिए म्यूल अकाउंट्स (फर्जी बैंक खातों) का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेजों के माध्यम से बैंक खाते खुलवाये जाते थे।उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं चेकबुक अपने कब्जे में रख लिये जाते थे।पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इस नेटवर्क को मुख्य रूप से शेल्वी उर्फ मनीष भिलाई, छत्तीसगढ़,राजन कुमार सिंह ग्राम आजन, जिला – औरंगाबाद, बिहार और 
प्रवीण भैया नामक संचालित कर रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता:

–राहुल सिंह लोधी, उम्र-22 वर्ष, पिता-प्रदीप सिंह लोधी, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
–सुजित कुमार विश्वकर्मा, उम्र-23 वर्ष, पिता-रामबरण विश्वकर्मा, मदनपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार)
–अजित कुमार उर्फ अजित कुमार विश्वकर्मा, उम्र-25 वर्ष, पिता-हरिनंदन सिंह, मदनपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार)
–रोहित कुमार सिंह उर्फ राजा, उम्र-28 वर्ष, पिता-उपेंद्र सिंह, जिला औरंगाबाद (बिहार)
–जुबेर अंसारी, उम्र-35 वर्ष, पिता-हदीश अंसारी, जिला बोकारो (झारखण्ड)
–अयाज आलम उर्फ टिंकू, उम्र-29 वर्ष, पिता-अब्दुल लतीफ अंसारी, जिला रामगढ़ (झारखण्ड)
–अक्षय कुमार कुंडू, उम्र-27 वर्ष, पिता-बहादुर कसेरा, जिला राँची (झारखण्ड)

जब्त/बरामद सामग्री:

1 सैमसंग गैलेक्सी S23 मोबाइल 1
2 एप्पल आईफोन 2
3 रियलमी मोबाइल 1
4 ओप्पो मोबाइल 2
5 मोटोरोला मोबाइल 1
6 डेल लैपटॉप (चार्जर सहित) 1
7 लेनोवो टैब 1
8 पोको मोबाइल 5
9 सैमसंग मोबाइल 2
10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड 9
11 बैंक पासबुक 9
12 चेकबुक 9
13 वीवो Y18i मोबाइल के खाली बॉक्स 5
14 ऑनलाइन लेन-देन विवरण युक्त डायरी 3
15 जियो फाइबर राउटर सेट 1

एसआईटी में एस मोहम्मद याकूब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

साइबर क्राइम के संगठित गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।इस अपराध में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन बेटिंग अथवा गेमिंग ऐप के झांसे में न आयें। किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या चेकबुक न दें। लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य को प्रयोग करने देना दंडनीय अपराध है

error: Content is protected !!