दुमका में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग,जांच में जुटी है पुलिस…

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका में रविवार देर रात होटल राधिका के सामने हुई फायरिंग ने दुमका की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह घटना आईजी–डीआईजी आवास और पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर हुई, फिर भी अपराधी बिना किसी भय के गोलियां चलाकर फरार हो गए।सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी हाथ से निकल चुके थे। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कह रही है।लोगों का कहना है कि अपराधियों के हथियार शहर में पहुंच कैसे रहे हैं और खुफिया तंत्र को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही?

होटल संचालक के अनुसार शनिवार रात एक ग्राहक से विवाद हुआ था, रविवार को समझौता भी हो गया था, फिर भी रविवार की देर रात 11:30 बजे होटल का शटर गिरने के बाद फायरिंग की गई। आरोपी के तौर पर किशोर, मुकेश, विक्रम और बाबुल के नाम सामने आए हैं। घटना का एक वीडियो भी वायरल है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।फायरिंग में भले ही कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि दुमका में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!