Ranchi:लालपुर थाना के नजदीक टोटो सवार से 1.13 लाख रुपये की छिनतई,बैंक से पैसा निकालकर टोटो से जा रहे थे..

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े छिनतई की एक वारदात हुई बाइक सवार दो अपराधियों ने फिलोमन बॉ नामक व्यक्ति से 1 लाख 13 हजार रुपये से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति यह राशि कोकर स्थित बैंक आफ इण्डिया से पैसा निकालकर टोटो से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंची उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो को ओवरटेक किया।
अपराधियों ने पलक झपकते ही टोटो में बैठे व्यक्ति के हाथ से रुपयों से भरा थैला झपट्टा मारकर छीन लिया घटना इतनी तेज़ी से हुई कि पीड़ित और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी तेज रफ्तार बाइक से भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति से घटना की विस्तृत जानकारी ली है।पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। पुलिस को आशंका है कि अपराधी बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे।मौके पर सिटी एसपी और सिटी डीएसपी भी पहुँचे।पीड़ित व्यक्ति कोकर पाहन टोली मेडिकल रोड के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!