अपराधियों ने घर में घुसकर सीने में मारी पांच गोली, मौके पर मौत,गांव में मचा हड़कंप,जांच में जुटी है पुलिस..
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत बुंडू गांव बघुताबर निवासी 35 वर्षीय रुपलाल करमाली,पिता करमा करमाली को अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब बारह बजे छत के सहारे अपराधी रुपलाल करमाली के घर में घुसकर पांच गोली दाग दिया। मौके रूपलाल करमाली की मौत हो गई। गोली की आवाज से घर के अन्य लोग जाग गए और रूपलाल को देखकर कोहराम मच गया।गांव के लोग भी जुट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार,मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी का काम करते थे। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।वहीं हत्या की खबर सुनकर सुबह सुबह आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुँच गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

