Ranchi:नामकुम में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन की मौत…

 

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। पहली घटना रामपुर रिंगरोड चौराहा की है जहां तेज रफ्तार एसयूवी (जेएच 01जीसी7152) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें सवार बाइक सहित कार में फंस गए। करीब 100 फ़ीट दूर जाने के बाद कार खड़ी कर सवार सभी फरार हो गए।घटनास्थल पर ही राकेश महतो, उम्र 24, पिता दिनेश महतो की मौत हो गई।वहीं घायल राजकिशोर 35, पिता नंदकिशोर महतो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में दिनेश की भी मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी युवती चला रही थी।चौराहा होने के बावजूद काफी तेज रफ्तार में था।दुर्घटना के बाद गाड़ी खड़ी कर सभी फरार हो गए। गाड़ी में तीन युवक व दो सवार थे।

दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना लें आई।गाड़ी किसी बड़े अधिकारी की बताईं जा रहा है।हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस गाडी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का पता लगा रही है।

बस ने बाइक सवार को रौंदा

वहीं,ढाई घन्टे अंदर दूसरी घटना पुरुलिया रोड के रेलवे क्रॉसिंग स्वर्णरेखा पुल जोरार की है। जहां राँची से पूर्णिया बिहार जा रही बस (बीआर 51पी1925) ने जोरार की ओर से आ रहे बाइक (जेएच 01डीएम2023) सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।मृतक सिल्ली का बताया जा रहा है परंतु अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाईं है। पुलिस शव व वाहनों को जब्त कर थाना लें आई है।

error: Content is protected !!