तेज रफ्तार में हाइवा टोटो पर पलटा…टोटो पर सवार एक महिला सहित तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुजू स्थित रूंगटा 5 नंबर गेट के समीप फ्लाई ऐश लदे एक अनियंत्रित हाईवा टोटो पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।​यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे उस वक्त हुई, जब चाईबासा के सिंदरी गांव से कुछ ग्रामीण टोटो में सवार होकर राजनगर में मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। कुजू के पास तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित हुआ और सीधे टोटो के ऊपर पलट गया, जिससे टोटो उसमें दब गया।हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाईवा के नीचे दबे एक महिला और एक पुरुष को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका और तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।गंभीर रूप से घायल पुरुष की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।स्थानीय लोग न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए तत्काल मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने न केवल सड़क जाम तक सीमित रहा। बल्के लोहे के सरियों के साथ आए लोगों ने रूंगटा गेट नंबर 5 को बंद कर दिया और बाद में गेट नंबर 4 को भी जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी, एसडीपीओ और राजनगर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर, प्रदर्शनकारियों को शांत करने और सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए टेलीफोन पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। जिनमें एक महिला समेत तीन पुरुष है।उन्होंने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का काम किया गया है और वार्ता चल रही है।

error: Content is protected !!