पति ने ही पत्नी की सिर काटकर की थी हत्या,घर में धड़ तो सिर को 100 मीटर दूर फेंका, दूसरे को फंसाने की थी साजिश…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में धनवार थाना क्षेत्र के अंबाटांड गांव में 13 नवंबर 2025 को हुई महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त खून से सने हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं।मामले में पति द्वारा ही पत्नी का गला काट हत्या करने और सिर को लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक देने की पुष्टि हुई।इस हत्याकांड में पति की ख़ौफ़नाक चेहरा सामने आया। पति किसी को फंसाने के लिए अपनी पत्नी की सिर धड़ से अलग कर दिया था।

इस मामले में धनवार थाना कांड संख्या 316/2025 धारा 103/238/3(5) बीएनएस के तहत 15 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक स्पेशल एसआईटी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।धनवार थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार पाल ने टीम के साथ संदिग्धों की तलाश, तकनीकी साक्ष्य, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर मृतका के पति गंगा प्रसाद सिंह (64) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में उसने अपनी पत्नी शांति देवी (54) की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। साथ ही शंकर ओझा परिवार के साथ 7 वर्ष से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उन्हें फंसाने के उद्देश्य से उसने अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी और सिर को झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि शक उन्हीं पर जाए।बरामद सामान में खून से सना हत्या में प्रयुक्त दावा (छुरा), खून लगा काला टॉर्च, मृतका के खून से सना अभियुक्त का लुंगी शामिल है।

error: Content is protected !!