कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की भाई के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी है पुलिस
मुजफ्फरपुर।बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर शाम एक महिला टीचर की हत्या कर दी गयी।मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। वह देर शाम कोचिंग पढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है।घटना के बारे में मृतका का भाई आदित्य कुमार ने बताया कि मुसहरी ब्लॉक के पास कोचिंग से उसकी बहन पढ़ाकर उसके साथ बाइक से घर वापस आ रही थी।इसी दौरान मुसहरी के तरौरा बांधी के समीप अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया और गोली मार दी गयी।गोली लगते ही कोमल बाइक से गिर गयी। जब तक मैं बाइक रोकर अपराधी की ओर दौड़ा तब तक वह फरार हो गया।अपराधी के हाथ में हथियार था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कोमल को शहर के निजी अस्पताल ले गयी, जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
“तरौरा बांध के समीप अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”–सुबोध कुमार मेहता, थाना प्रभारी, मुसहरी
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।लोगों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि मृतका या उसके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी।इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम देना समझ से परे है।

