गढ़वा में अंचल कर्मी की संदेहास्पद मौत, बाथरूम में मिला शव,जांच में जुटी है पुलिस..

 

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले में भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल कर्मी गौरव आनंद का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदेहास्पद स्थिति में पाया गया।गौरव आनंद कार्यालय नहीं पहुंचे थे और उनके आवास का दरवाजा बंद था, जब उनका मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ तो सहकर्मियों ने इसकी जानकारी अंचल अधिकारी शंभु राम को दी।

सूचना पाकर सीओ ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाना को दी।भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बीडीओ नंदजी राम, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और अन्य कर्मियों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़वाया, कमरे के अंदर गौरव आनंद का शव बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।बताया जा रहा है कि गौरव आनंद, मूल रूप से बिहार के निवासी थे, उनके परिजनों और स्थाई पते की जानकारी के लिए सर्विस बुक मंगाई गई है।

अंचल कर्मी शैलेश सिन्हा ने बताया कि वो हमारे ही साथी थे और अंचल में ही एक कर्मचारी थे।मुझे 8 बजे सूचना मिली थी कि इनके आवास में वो गिरे हुए थे।उसके बाद क्या हुआ वो पता नहीं।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!